उत्तराखंड
परिवहन निगम ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, जानें कारण…
उत्तराखंड में शासन से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि परिवहन निगम ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां 30 नवंबर तक के लिए रद्द कर दी हैं। ये फैसला त्योहारी सीजन को देखते हुए लिया गया है। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रियों की आवाजाही के हिसाब से बस संचालन बढ़ाएं।
मिली जानकारी के अनुसार परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन की ओर से मंडल प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधकों को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में कहा गया है त्योहारी सीजन के मद्देनजर अपरिहार्य कारणों को छोड़कर निगम के सभी अधिकारियों, उपाधिकारियों, कार्मिकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।
साथ ही इस पत्र में निर्देश दिए गए है कि देहरादून-ऋषिकेश-देहरादून सहित कई मार्गों पर यात्रियों के लिए कम बस उपलब्धता की शिकायत को तत्काल दूर किया जाए। सभी डिपो सहायक महाप्रबंधक लोकल मार्गों की निर्धारित बस सेवाओं की समीक्षा करें। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बस रिशेड्यूल कर अतिरिक्त बस संचालन करें।
साथ ही ये भी कहा गया है कि डिपो के सभी अधिकारी बस संचालन पर पूरा ध्यान दें और आकस्मिक निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने मंडल प्रबंधकों को भी निर्देश दिए हैं कि वे केवल पत्राचार न करें, बल्कि मंडल के सभी बस स्टेशन, कार्यशालाओं में आकस्मिक निरीक्षण करें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी, पढ़ें अपडेट…
टिहरी झील में जल्द मिल सकेगी फ्लाईबोर्ड और क्रूज बोट की भी सुविधा…
PM मोदी कल उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023” का करेंगे शुभारंभ, होगा ये खास…
देहरादूनः 8-9 दिसंबर को बंद रहेंगे यहां सभी स्कूल, आदेश जारी…
उत्तराखंडः आठ दिसंबर को सचिवालय रहेगा बंद, आदेश जारी…
