Connect with us

उत्तराखंडः अगले चार दिन कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी, पढ़ें अपडेट…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः अगले चार दिन कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी, पढ़ें अपडेट…

उत्तराखंड में जहां बारिश कहर बरसा रही है। कई मार्ग बाधित है तो वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। देहरादून सहित सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने 7 जुलाई तक में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 8 से 14 जुलाई तक आंशिक बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में आज मौसम विभाग ने आज देहरादून, टिहरी ,पौड़ी ,बागेश्वर नैनीताल ,चमोली और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान एवं सुरक्षित रहने की अपील की है उस स्टॉक भारी बारिश के चलते संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान भी मौसम विभाग ने दिया है। 8 जुलाई तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जुलाई के दूसरे और तीसरे हफ्ते में मानसून कमजोर पड़ सकता है, जिससे तापमान में वृद्धि होगी। महीने के अंतिम सप्ताह में फिर से अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह का कहना है कि मानसून में हर साल बदलाव की स्थिति बनती है। उससे कहीं अच्छी तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना रहती है। जुलाई में मानसून कमजोर होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश पर अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top