Connect with us

देहरादून में हार्डवेयर व्यापारी की गोली मारकर हत्या, इसलिए उठाया खौफनाक कदम…

उत्तराखंड

देहरादून में हार्डवेयर व्यापारी की गोली मारकर हत्या, इसलिए उठाया खौफनाक कदम…

देहरादून के बिंदाल चौकी क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आए है। यहां व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि व्यापारी ने कर्ज अधिक होने के कारण डिप्रेशन में आकर खौफनाक कदम उठा लिया। सूचना से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बिंदाल चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ईदगाह कुम्हार मंडी निवासी व्यापारी परवीन गिरोटी ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि परवीन की धामावाला में गीता भवन के पास हार्डवेयर की दुकान है। वह दो करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज में डूबे हुए थे। जिससे वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। घटना के वक्त घर में मृतक की पत्नी, बेटा और सास थी। सभी लोग अपने कामकाज में व्यस्थ थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…

बताया जा रहा है कि परवीन ने अपने कमरे में बैठकर यह कदम उठा लिया। गोली चलने की आवाज से घरवाले चौंक गए और परवीन के कमरे में गए। वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शादी के बाद से ही परवीन यहां अपने ससुराल में रह रहे थे।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम आज ( बुधवार को ) किया जाएगा। उधर, पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद करते हुए अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top