Connect with us

सफाई कर्मियों ने की हड़ताल तो अधिकारी ने खुद संभाला मोर्चा, किया डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन…

उत्तराखंड

सफाई कर्मियों ने की हड़ताल तो अधिकारी ने खुद संभाला मोर्चा, किया डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में कुछ अफसर मिसाल पेश करते है। जिनकी हर कोई सराहना करता है। ऐसा ही कारनामा हल्द्वानी में तैनात अधिकारी ने कर दिखाया है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मचारी आज से पूरी तरह हड़ताल में है। लिहाजा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए खुद ही कूड़ा गाड़ी पकड़ कर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 6 लाभार्थियों को मिली सब्सिडी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्द्वानी में सफाई कर्मचारी ₹500 प्रति दिन के हिसाब से मानदेय देने की मांग को लेकर हड़ताल पर गए है। आज सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ कूड़ा गाड़ी चलाने वाले कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके बाद आज नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय (Haldwani Municipal Commissioner Pankaj Upadhyay) ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने खुद गाड़ी चालकर कालाढूंगी रोड और नैनीताल रोड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास, योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान…

इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि शहर की सफाई करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। इसलिए वह अन्य कर्मचारियों के साथ वैकल्पिक व्यवस्था में जुटे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण मित्रों से अपील की वे काम पर वापस लौटें। उन्होंने कहा कि साथ बैठकर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।उन्होंने लोगों को परेशानी में डालना अच्छी बात नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top