Connect with us

उत्तराखंड की बेटी नौसेना में बनेगी अफसर, पहले प्रयास में पाई सफलता…

उत्तराखंड

उत्तराखंड की बेटी नौसेना में बनेगी अफसर, पहले प्रयास में पाई सफलता…

उत्तराखंड की बेटियां हर मुहाने पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। जहां प्रदेश के हर घर से पहले बेटे सेनामें जाते थे वहीं अब इस कड़ी में बेटियां भी जुड़ गई है। भारतीय सेना में ऑफिसर बन बेटियां देश सेवा करने का सपना देख पूरा कर रही है। हल्द्वानी की रहने वाली श्रेया जोशी का नाम भी इन बेटियों में जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि श्रेया भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनने जा रही हैं। उनकी इस कामयाबी पर जहां उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है तो वहीं प्रदेश में खुशी की लहर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 12 जिलों में जल्द होंगे चुनाव, तैयार है धामी सरकार

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के बास गल्ली निवासी श्रेया जोशी का चयन भारतीय नौसेना मे लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। बता दें कि श्रेया की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से पूर्ण हुई है। इसके बाद आठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई हल्द्वानी से पूर्ण हुई है। 12वीं की पढ़ाई के बाद श्रेया ने देहरादून से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। श्रेया के पिता आरपी जोशी आईटीआई कॉलेज से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत हो चुके हैं तथा माता कमल जोशी जीजीआईसी धोलाखेड़ा हल्द्वानी में प्रवक्ता पद पर सेवारत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में “नमामि गंगे” कार्यक्रम की भव्य शुरुआत, योग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बताया जा रहा है कि श्रेया जोशी वर्तमान में काठगोदाम शीशमहल निवासी हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। उनका चयन नौ सेना में हुआ है। चयन होने के बाद श्रेया की ट्रेनिंग अगस्त 2023 से केरल के एझिमाल कन्नूर में शुरू होगी। पढ़ाई के दौरान श्रेया जोशी सेना में शामिल होकर राज्य का नाम रौशन किया है। उन्होंने प्रदेश की बेटियों के लिए मिसाल कायम की है।

यह भी पढ़ें 👉  अनुष्का राणा ने किया 12वीं में टॉप, जेईई मेन्स में भी पाई सफलता
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top