Connect with us

उत्तराखंडः अगले आदेश तक केदारनाथ हेली सेवा पर रोक, दिए गए ये निर्देश…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः अगले आदेश तक केदारनाथ हेली सेवा पर रोक, दिए गए ये निर्देश…

केदारनाथ दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बताया जा रहा है कि शासन ने अगले आदेशों तक हेली सेवा पर रोक भी लगा दी है। केदारनाथ में अभी भी मौसम खराब है। यहां बर्फबारी हो रही है। ये फैसला आज सुबह हुए हादसे को देखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार का दिन अमंगल साबित हुआ है। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रेश होने से दो पायलेट सहित सात लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फौरन जांच के आदेश दे दिए हैं और साथ ही अगले आदेशों तक हेली सेवा पर रोक भी लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, अवैध संग्रहण व रिफिलिंग पर एजेंसी होगी सील; डीएम के निर्देश

बताया जा रहा है कि हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में हुआ है। हेलीकॉप्‍टर आर्यन कंपनी का है। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। वहीं इस घटना की डीएम की अध्यक्षता में मजिस्ट्रेट जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री का अग्निवीर कैडेट्स से संवाद, भविष्य की सुरक्षा का दिया भरोसा…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top