Connect with us

उत्तराखंडः स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी खबर, एनएचएम की निदेशक को हटाया गया…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी खबर, एनएचएम की निदेशक को हटाया गया…

उत्तराखंड में शासन ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। ये एक्शन स्वास्थ्य विभाग पर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विभाग ने एनएचएम की निदेशक सरोज नैथानी को निदेशक के रिटायरमेंट से पहले ही उनके पद से हटा दिया है। इसके आदेश जारी किए गए है। इसके साथ ही डॉक्टरों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके आदेश भी जारी किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रिटायरमेंट से ठीक पहले नेशनल हेल्थ मिशन NHM की डायरेक्टर सरोज नैथानी की पद से छुट्टी  हो गई है।  सरोज नैथानी को एनएचएम निदेशक के पद से हटाने के बाद चार चिकित्सकों को एनएचएम के कार्यों को संपादित किए जाने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आदेश अपर सचिव ने जारी किए है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर मालाग्राम पहुंचे सीएम धामी, पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश…

बताया जा रहा है कि एनएचएम की मौजूदा AMD को ही विभाग का प्रभार दिया गया है। वहीं डॉ तुहीन कुमार, डॉ राजन अरोरा, डॉ अमित शुक्ला और डॉ जेएस नेगी को एनएचएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए इन चारों चिकित्सकों को कोई भी वेतन और भत्ता नहीं दिया जाएगा। वहीं सरोज नैथानी को एनएचएम से हटाते हुए अन्य कार्यभार की जिम्मेदारी को यथावत रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने किया चरण प्रक्षालन…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top