Connect with us

उपनल कर्मियों को नए साल पर मिल सकती है बड़ी सौगात…

उत्तराखंड

उपनल कर्मियों को नए साल पर मिल सकती है बड़ी सौगात…

धामी सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है। इसी कड़ी में माना जा रहा है कि सरकार नए साल पर कर्मियों को बड़ी सौगात दे सकती है। नए साल 2024 में उपनल कर्मचारियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि वित्त विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। आइए जानते है इसकी डिटेल्स…

यह भी पढ़ें 👉  अच्छी खबर: स्थानीय लोगों को केदारनाथ मे हेली सेवा फ्री…

मिली जानकारी के अनुसार उपनल कर्मचारियों के मानदेय में नए साल 2024 में बढ़ोतरी हो सकती है।उपनल प्रबंधन ने कुछ समय पहले कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने की सिफारिश करते हुए शासन को विस्तृत प्रस्ताव भेजा था। बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव में उपनल कर्मियों की अकुशल से अधिकारी स्तर की पांचों श्रेणियों में 10 प्रतिशत वृद्धि से होने वाले बदलाव का ब्योरा भी दिया गया था। जिसपर कवायद तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  फरमान: राष्ट्रवादी सोच को दिया बढ़ावा,CM धामी ने दिया ये फरमान…

वित्त विभाग ने उपनल प्रबंधन के कर्मचारियों के मानदेय में दस फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। बताया जा रहा है कि सैनिक कल्याण विभाग से 10 प्रतिशत बढ़ोतरी होने पर स्थायी और आउटसोर्स कर्मियों के वेतन पर पड़ने वाले असर की रिपोर्ट मांगी है। इससे माना जा रहा है कि नए साल पर इन कर्मियों का मानदेय बढ़ सकता है। गौरतलब है कि पिछली बार उपनल कर्मियों का मानदेय में 21 अक्टूबर 2021 में बदलाव किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: अभी बरसात से नहीं मिलेगी निजात, अलर्ट जारी…

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top