Connect with us

आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की स्थगित, अब इस दिन होंगे एग्जाम…

उत्तराखंड

आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की स्थगित, अब इस दिन होंगे एग्जाम…

UKPSC Update: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) से बड़ा अपडेट आ रहा है। आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। बताया जा रहा है कि यह परीक्षा 12 से 15 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी। लेकिन अब इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अब अगले साल 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र पर 10 बेटियों की पढ़ाई को मिला नया जीवन…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयोग ने हाल ही में क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों की वजह से परीक्षा की डेट आगे बढ़ा दी है। हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुछ और उम्मीदवारों को पीसीएस प्री परीक्षा में क्वालीफाई घोषित किया गया है। अब यह उम्मीदवार भी परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज…

बताया जा रहा है कि जिन नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया था, उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग की थी। जिसके बाद आयोग ने परीक्षा की तिथि 12 से 15 नवंबर तय कर दी थी। अब आयोग ने परीक्षा स्थगित करते हुए अब नई तिथि जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…

 

 

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top