Connect with us

टिहरीः भागीरथी नदी में बही 14 वर्षीय किशोरी, परिजनों में मचा कोहराम…

उत्तराखंड

टिहरीः भागीरथी नदी में बही 14 वर्षीय किशोरी, परिजनों में मचा कोहराम…

टिहरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां भागीरथी नदी की तेज लहरों में एक किशोरी ओझल हो गई है। बताया जा रहा है कि जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। किशोरी की तलाश में नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा टिहरी जिले के कोटेश्वर डैम के समीप भागीरथी नदी में हुई है। बताया जा रहा है कि यहां एक किशोरी नगर नामक स्थान पर नदी के तेज बहाव में बह गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर बुलाया. एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट

किशोरी की शिनाख्त कोटेश्वर मंदिर के सामने नगर गांव की रहने वाली अर्चना उम्र 14 वर्ष पुत्री मदनलाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है  कि जिस जगह ये हादसा हुआ है वह भागीरथी नदी का स्लोप वाला स्थान है। इस कारण यहां पर भागीरथी नदी का बहाव बहुत तेज है। मौके पर एसडीआरएफ की डाइविंग टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को 350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top