Connect with us

टीम इंडिया ने आखिरी टी20 में इंग्लैंड को रौंदा, अभिषेक शर्मा ने लगाईं रिकॉर्ड की झड़ी…

उत्तराखंड

टीम इंडिया ने आखिरी टी20 में इंग्लैंड को रौंदा, अभिषेक शर्मा ने लगाईं रिकॉर्ड की झड़ी…

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की शतक की मदद से 247 रनों तक पहुंच गई। इंग्लैंड की पारी सिर्फ 97 रनों पर सिमट गई। भारत ने मैच को 150 रनों से जीता और सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत गांव जादूंग अब वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत पर्यटन की नई पहचान बनने की ओर अग्रसर...

अभिषेक ने इस दौरान टी20 में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा। वह इसके साथ ही इस प्रारूप में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए। अभिषेक ने क्रीज पर आते ही मैदान के चारों ओर चौके-छक्के की झड़ी लगाकर इंग्लैंड के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। यह 24 साल का यह खिलाड़ी किसी भारतीय बल्लेबाज के रूप में सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक (35 गेंद) के रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ रहा था लेकिन वह दो गेंद से चूक गए। उन्होंने 37 गेंदों अपना शतक पूरा किया। उन्होंने इससे पहले 17 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था, जो किसी भारतीय के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत गांव जादूंग अब वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत पर्यटन की नई पहचान बनने की ओर अग्रसर...

टी20 पारी में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब उन्होंने 17वें ओवर में ब्रायडन कार्स (38 रन पर तीन विकेट) के खिलाफ पारी का अपना 11वां छक्का लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपनी पारी में 13 छक्के लगाये। उन्होंने इस दौरान सात चौके भी लगाये। यह अब इस प्रारूप में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2023 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल के नाम था। उन्होंने नाबाद 126 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत गांव जादूंग अब वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत पर्यटन की नई पहचान बनने की ओर अग्रसर...
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
To Top