Connect with us

UKPSC में अध्यक्ष और सदस्यों की चयन की प्रक्रिया में बदलाव, जानें डिटेल्स…

उत्तराखंड

UKPSC में अध्यक्ष और सदस्यों की चयन की प्रक्रिया में बदलाव, जानें डिटेल्स…

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि धामी सरकार ने आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों के चयन की प्रक्रिया को बदल दिया गया है। जिसके बाद अब आयोग में राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेताओं की एंट्री नहीं हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  खोह नदी में गिरने वाले 09 नालों को टैप करने सहित होंगे ये काम, केंद्र ने दी स्वीकृति…

मिली जानकारी के अनुसार  गुरुवार को कैबिनेट ने आयोग में  अध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर भर्ती के लिए नई नियमावली पर मुहर लगाई है। बताया जा रहा है कि अब इन पदों पर केंद्र और राज्य सरकार की सेवाओं के समूह क अधिकारियों का ही चयन होगा। एक पद के लिए न्यूनतम तीन नाम फाइनल किए जाएंगे। तीन नाम का पैनल चयन के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इतना ही नहीं आयोग में ज्वाइन करने से पहले अपने मूल विभाग से इस्तीफा देना होगा। इस्तीफे के बाद ही ज्वाइनिंग हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बनाई फाइनल में जगह, पूजा ने की शानदार गेंदबाजी…

गौरतलब है कि अभी तक आयोग में सदस्य के पद पर राजनीतिक पार्टी से जुड़े नेताओं की भी एंट्री हो जाती थी। कई सदस्य प्रतिनियुक्ति पर भी आयोग में सदस्य के पद पर ज्वाइन कर लेते थे। अब इस व्यवस्था को नई नियमावली में पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के एडमिट कार्ड जारी, ये दस्तावेज ले जाना होंगे जरूरी…

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top