Connect with us

परिवहन विभाग की चैकिंग कार्यवाही में 54 वाहनों के चालान, 21 सीज…

उत्तराखंड

परिवहन विभाग की चैकिंग कार्यवाही में 54 वाहनों के चालान, 21 सीज…

नैनीताल: परिवहन विभाग के द्वारा आज प्रवर्तन कार्रवाई में 54 वाहनों के चालान कर 21 वाहनों को सीज किया गया। प्रवर्तन करवाई टैक्सी, मैक्सी, बस, मोटरसाइकिल, ट्रक आदि वाहनों पर पंजीयन/ परमिट शर्तों का उल्लंघन, फिटनेस , टैक्स , लाइसेंस, हेलमेट, सीटबेल्ट ,यात्री एवं भार वाहनों में ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टर आदि के अभियोग में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को 8वें ज्योतिष महाकुम्भ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

आज परिवहन कर अधिकारी एनपी आर्य द्वारा नैनीताल तथा गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के अंतर्गत प्रवर्तन कार्य किया गया जिसमेंकुल 54 वालों के चालान किए गए तथा 21 वाहन को सीज किया गया, जिसमें 07 ऑटो, 13 ई रिक्शा तथा एक भार वाहन सम्मिलित है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित…

प्रवर्तन कार्रवाई मे परिवहन कर अधिकारी एनपी आर्य, गोविंद सिंह के साथ-साथ सहायक उप निरीक्षक रामचंद्र, देव सिंह, नंदन रावत, प्रवर्तन पर्यवेक्षक अनिल कार्की, मोहम्मद दानिश, चंदन ढेला, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस मनाए जाने को लेकर अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top