Connect with us

दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स को 7 विकेट से रौंदा, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

उत्तराखंड

दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स को 7 विकेट से रौंदा, दर्ज की लगातार दूसरी जीत

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 10वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। 18वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को लगाताक दूसरी जीत मिली है।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन पर ऑलआउट हो गई। वहीं दिल्ली ने 16 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में एलपीजी व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता…

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा रन-आउट हो गए। इसके बाद, ट्रैविस हेड और इशान किशन भी जल्दी ही आउट हो गए। अनिकेत वर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 41 गेंदों में 74 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 6 छक्के शामिल थे। हेनरिक क्लासेन ने भी 19 गेंदों में 32 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। लेकिन, दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मिचेल स्टार्क ने 5 विकेट लिए और कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके। इस वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 18.4 ओवर में 163 रन ही बना पाई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। जेक फ्रेजर-मैकगर्क और फाफ डु प्लेसिस ने अच्छी शुरुआत की। दोनों ने मिलकर 5.2 ओवर में 51 रन की साझेदारी की। फ्रेजर-मैकगर्क ने 32 गेंदों में 38 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने भी महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने 18 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के जीशान अंसारी ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने दिल्ली के तीन विकेट लिए।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, प्रदेश अध्यक्षों को वितरित किए गए गणना फार्म…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top