Connect with us

सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने गोली मारकर की आत्महत्या…

उत्तराखंड

सीएम धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने गोली मारकर की आत्महत्या…

उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि गुरूवार शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य नेताओं का किया स्वागत…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पौड़ी निवासी कमांडो प्रमोद रावत ने घातक कदम उठाया है। साल 2016 से प्रमोद रावत मुख्यमंत्री आवास में ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि छुट्टी न मिलने की वजह से प्रमोद मानसिक तनाव में था,उसके गांव में भागवत कथा का आयोजन था जिसके लिए वह छुट्टी का आवेदन कर रहे थे लेकिन छुट्टी नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने मौका देख कर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी

वहीं घटना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इस घटना की पुष्टि है।  हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई की जवान ऐसा क्यों किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top