Connect with us

रुद्रप्रयाग जनपद की पहली पर्यावरण विकास समिति का गठन…

उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग जनपद की पहली पर्यावरण विकास समिति का गठन…

रुद्रप्रयाग: जनपद की पहली पर्यावरण विकास समिति कार्तिकेय-कनकचौरी ग्राम पारिस्थितिकीय पर्यटन समिति का गठन कर दिया गया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर की उपस्थिति में आयोजित बैठक में 07 सदस्यीय पर्यटन समिति का गठन किया गया है। समिति प्राकृतिक संसाधन, जैव-विविधता, पारिस्थिकीय तंत्र की सुरक्षा करने के साथ ही पर्यावरण का संरक्षण करने का कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: सीईओ

उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने बताया कि कार्तिक स्वामी, नैनादेवी आरक्षित संरक्षित वन क्षेत्र में पारिस्थितिकी पर्यटन के मध्यनजर तथा वनों की सुरक्षा एवं संवर्धन हेतु पर्यावरण विकास समिति का गठन किया गया है। समिति के द्वारा इकोफ्रेंडली कार्य किये जायेगे एवं स्थानीय रोजगार के साथ साथ आजीविका संवर्धन के नए आयाम खुलेंगे। साथ ही बर्ड वाॅचिंग, ट्रेकिंग जैसे कार्य भी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मतदाता सूची सुधार का मौका, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

समिति के मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधन, जैव-विविधता, पारिस्थिकीय तंत्र की सुरक्षा करने के साथ ही पर्यावरण का संरक्षण करने का कार्य करने, सतत विकास तथा इको फ्रेंडली तंत्र को बढ़ावा देना, पारिस्थिकी पर्यटन के द्वारा स्थानीय आजीविका तथा रोजगार को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी को सुनिश्चित करना, वन एवं वन्यजीव प्रबंधन में जन सहभागिता एवं भागीदारी सुनिश्चित करना, बर्ड वाॅचिंग के द्वारा पारिस्थिकीय पर्यटन को बढावा देना, स्थानीय लोगों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित करना आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर मालाग्राम पहुंचे सीएम धामी, पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश…

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, सदस्य रमेश सिंह, मनोज, विनोद सिंह, सुरजी देवी, धनवंती देवी तथा कोषाध्यक्ष भरत सिंह आदि मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top