Connect with us

उत्तराखंडः शहरी विकास विभाग के तहत कई निकायों के विस्तार, जानें कहां किसे किया गया शामिल…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः शहरी विकास विभाग के तहत कई निकायों के विस्तार, जानें कहां किसे किया गया शामिल…

उत्तराखंड में आज कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए है। जिसमें शहरी विकास विभाग के तहत कई निकायों के विस्तार किया गया हैं। बताया जा रहा है कि नरेंद्रनगर नगर पालिका का विस्तार करते हुए 3 गांवों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही घाट ब्लॉक और मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाया गया है। आइए जानते है डिटेल्स से

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में मतदाता सूची सुधार का मौका, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब 114 नगर निकाय हो गए हैं। शहरी विकास के तहत निकायों के विस्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र नगर नगर पालिका का विस्तार किया गया है,उसमें 3 गांवों को शामिल किया गया है। साथ ही घाट ब्लॉक मुख्यालय को नगर पंचायत बनाया गया है। इसमें 6 गांव को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस कल्याण के लिए निःशुल्क भूमि आवंटित

वहीं बताया जा रहा है कि घाट नगर पंचायत में शामिल कीर्तिनगर नगर पंचायत में 32 परिवारों को शामिल किया गया है,जो सीमा विस्तार में छूट गए थे। वहीं मुनस्यारी जनसंख्या को देखते हुए नगर पंचायत मुनस्यारी बनाया गया है। रुद्रप्रयाग नगर पालिका का सीमा विस्तार किया गया है और भीमताल नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  hello world
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top