Connect with us

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का दौर जारी, यहां मकान ढहनें से दो की मौत, एक घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का दौर जारी, यहां मकान ढहनें से दो की मौत, एक घायल…

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का अलर्ट सटिक साबित हो रहा है। काशीपुर से बड़े  हादसे की खबर आ रही है। यहां भारी बारिश के चलते  एक मकान की छत भरभराकर गिर गई । हादसे में पति पत्नी की दबने से मौत हो गई है, जबकि उनकी नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार काशीपुर में देर रात से लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण मिस्सरवाला गांव में एक मकान की दीवार ढह गई। जिसके चलते मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। बताया जा रहा है कि मकान के अंदर रह रही दंपति की हादसे में  मौत हो गई। जबकि उनकी नातिन गंभीर घायल है। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित राजस्व वादों पर डीएम सख्त, एक साल पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश…

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।  मृतकों के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय नसीर और उनकी 64 वर्षीय पत्नी मोहम्मदी के रूप में  हुई है। जबकि घायल का नाम 18 वर्षीय नातिन मंतशा बताया जा रहा है। मृतक दंपति के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top