Connect with us

आबकारी आयुक्त ने किया निरीक्षक समेत छह कार्मिकों को निलंबित…

उत्तराखंड

आबकारी आयुक्त ने किया निरीक्षक समेत छह कार्मिकों को निलंबित…

उत्तराखंड के आबकारी विभाग से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि ऊधमसिंहनगर के रोशनपुर गांव में नकली देशी शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई है। मामले में आबकारी आयुक्त ने निरीक्षक समेत छह कार्मिकों को निलंबित कर दिया। साथ हीनोटिस भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने हरिद्वार से ‘बीज संजीवनी अभियान’ की शुरुआत की…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रोशनपुर गांव में नकली शराब फैक्ट्री के मामले में प्रथम दृष्टया संबंधित क्षेत्र के कार्मिकों की लापरवाही उजागर हुई है। मामले में नकली शराब बनाने के लिए इथाइल एल्कोहल की आपूर्ति के आरोप में आइजीएल की काशीपुर स्थित डिस्टिलरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही अल्कोहल की आपूर्ति करने के आरोप में काशीपुर की मैसर्स आईजीएल का लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: मसूरी-देहरादून मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा…

वहीं तत्काल प्रभाव से आबकारी निरीक्षक बाजपुर मोहन सिंह कोरंगा, आबकारी निरीक्षक अतिरिक्त प्रभार जनपदीय प्रवर्तन सोनू सिंह, उप आबकारी निरीक्षक जनपदीय प्रवर्तन देवेंद्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही नितिन कुमार, आबकारी सिपाही जगवती, धर्म सिंह को निलंबित किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून पर सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; 15 सितंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का तीसरा चरण…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top