Connect with us

उत्तराखंड का लाल कंचन पारा में शहीद, गांव में शोक की लहर, परिजन बेसुध…

उत्तराखंड

उत्तराखंड का लाल कंचन पारा में शहीद, गांव में शोक की लहर, परिजन बेसुध…

उत्तराखंड के लिए सरहद से बुरी खबर आई रही है। भारतीय सेना में तैनात उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया है। जवान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। जवान अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत को छोड़ गए हैं।वहीं गांव में जवान के निधन की खबर से लोग जवान के घर पर पहुंचने लगे है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूएसनगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के थापक नगला निवासी सेना के जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि थापक नगला निवासी प्रकाश सिंह 1811 मीडिएम रेजीमेंट पश्चिम बंगाल में तैनात थे। सेना मुख्यालय ने उनके निधन की सूचना परिजनों को दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सविन बंसल के जनदर्शन में त्वरित फैसले, कई मामलों में मौके पर कार्रवाई…

बताया जा रहा है कि प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में जवान के निधन की खबर से लोग जवान के घर पर पहुंचने लगे है। जवान का निधन कैसे हुए इसकी फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही हैै।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top