Connect with us

हल्द्वानी में दिनदहाड़े एक पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या, मचा हड़कंप…

उत्तराखंड

हल्द्वानी में दिनदहाड़े एक पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या, मचा हड़कंप…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद है। अपराधी अब पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे है। हल्द्वानी में दिनदहाड़े एक पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या कर दी है। जिससे  क्षेत्र में सनसनी मच गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बाजपुर कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात शंकर सिंह बिष्ट का परिवार यहां ब्लॉक ऑफिस के समीप स्थित कालिका कॉलोनी में निवास करता है। गुरूवार की प्रातः उसके बच्चे घर के पास ही में सरस्वती एकेडमी स्कूल में पढ़ने चले गये। जबकि पत्नी ममता बिष्ट (35) घर पर अकेली थी। दोपहर में जब बच्चे स्कूल से वापस लौटे तो घर में मां को नहीं पाया। जबकि फर्श पर खून के छींटे पड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का जनआंदोलन : धामी

बताया जा रहा है कि बच्चों को आवाज सुन जब पड़ोसी अंदर पहुंचे तो किचन में ममता का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके सिर पर धारदार ह‌थियार से हमले के निशान पाए गए। स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में  मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।  वहीं क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी रोड पर 15 दिन में दो लेन सड़क तैयार करने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top