Connect with us

आज मनाया जाएगा भाई दूज पर्व, जानें शुभ मुहूर्त…

उत्तराखंड

आज मनाया जाएगा भाई दूज पर्व, जानें शुभ मुहूर्त…

BHAI DOOJ 2022: आज गुरुवार है। गुरुवार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है। आज के दिन उनकी पूजा का विधान है। वहीं आज भाई दूज भी है। हिंदू धर्म में भाई दूज के पर्व का विशेष महत्व है। इस बार भाई दूज 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

बता दें हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार माना जाता है। भाई दूज के मौके पर बहन भाई के माथे पर टीका करती है। आरती उतारकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। यह प्रथा सदियों पुरानी है। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक करके, मिठाई खिलाती हैं और नारियल भेंट में देती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…

भाई दूज शुभ मुहूर्त
इस साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। वहीं, भाई दूज के दिन तिलक करने का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 12 मिनट से दोपहर 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। वहीं शुभ मुहूर्त -11.48 बजे से 12.33 बजे तक और राहु काल 01.35 बजे से 02.59 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…

बताया जा रहा है कि भाई दूज पर्व के दिन भाई-बहन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और घर के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित करें। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। भाई दूज के दिन बहन अपने घर पर भाई को बुलाकर उन्हें तिलक लगाएं और अपने हाथों से परोसकर भोजन कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top