Connect with us

उत्तराखंडः चारधाम सहित कई प्रसिद्ध स्थानों को इस दिन बम से उड़ाने की मिली धमकी…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः चारधाम सहित कई प्रसिद्ध स्थानों को इस दिन बम से उड़ाने की मिली धमकी…

Uttarakhand News: उत्तराखडं में दो संदिग्ध गिरफ्तार होने के बाद बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्टस की माने तो जैश ए मोहम्मद की ओर से धमकी भरा पत्र हरिद्वार के रेलवे स्टेशन पर मिला है। इस पत्र में कई जगह पर बम ब्लास्ट की धमकी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरिद्वार के रेलवे स्टेशन पर एक धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में 25 और 27 तारीख को हरिद्वार, ऋषिकेश के अलावा चारधाम में बम धमाके (Threat to bomb blast in Haridwar Rishikesh) करने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि पत्र में आतंकी संगठन ने 25 अक्टूबर को हरिद्वार-ऋषिकेश और 27 अक्टूबर को चारधाम में एक साथ बम धमाके करने की खुली चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं जिम्मेदारी : सीपी राधाकृष्णन…

वहीं मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने न केवल हरिद्वार ऋषिकेश बल्कि चार धामों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top