Connect with us

ब्रेकिंगः टिहरी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम…

उत्तराखंड

ब्रेकिंगः टिहरी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम…

Tehri News: टिहरी में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर देवप्रयाग थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां आज गजा-देवप्रयाग मोटरमार्ग (Gaza-Devprayag Motorway) पर मरोड़ाघाटी के नजदीक एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा घायल हो गया है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को 8वें ज्योतिष महाकुम्भ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ट्रक सवार दो युवक देवप्रयाग से गजा जा रहा था। इसी बीच मरोड़ाघाटी के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य नेताओं का किया स्वागत…

पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान भागीरथीपुरम ग्राम बागी निवासी हरिओम (24 वर्ष) के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान रमेश (28वर्ष) निवासी ढूंगीधार बौराड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top