Connect with us

हीट वेव अलर्ट देहरादून में प्रशासन अलर्ट, DEOC 24×7 सक्रिय…

उत्तराखंड

हीट वेव अलर्ट देहरादून में प्रशासन अलर्ट, DEOC 24×7 सक्रिय…

देहरादून: भीषण गर्मी और संभावित लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जनपद में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सभी विभागों को समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंचने की संभावना है। दून नगर, जौलीग्रांट और डोईवाला क्षेत्रों में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश…

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को 24×7 अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में ORS, IV फ्लूड्स और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के उपचार के लिए विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है।

नगर निकायों को बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर पेयजल, छाया और वाटर टैंकर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अस्थायी शेड और विश्राम स्थल भी बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने और जल संस्थान को नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां जल संकट की स्थिति हो सकती है, वहां अतिरिक्त टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।

श्रमिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माण स्थलों और औद्योगिक इकाइयों में कार्य समय को सुबह और शाम तक सीमित करने को कहा गया है। वहीं शिक्षा विभाग को मौसम के अनुसार स्कूलों के समय में बदलाव या अवकाश पर निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…

आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों की विशेष निगरानी की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया, एफएम रेडियो और अन्य माध्यमों से लोगों को लू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त पानी पिएं और लू से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं। प्रशासन ने सभी विभागों को सतत निगरानी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top