Connect with us

ब्रेकिंग: लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे की देश के थल सेना प्रमुख पद पर ताजपोशी,,,

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे की देश के थल सेना प्रमुख पद पर ताजपोशी,,,

देश। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे देश के नए थलसेना प्रमुख होंगे। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा- सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को अगले सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी को मिली विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव होगा राजकीय महोत्सव: मुख्यमंत्री धामी

आगामी 30 अप्रैल को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना की कमान सौंपी जाएगी। वर्तमान सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे इस माह के आखिर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मनोज पांडे देश के पहले इंजीनियर होंगे, जिन्हें सेना प्रमुख की कमान सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…

अपने 39 साल के सैन्य करियर में, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने पश्चिमी थिएटर में एक इंजीनियर ब्रिगेड, एलओसी पर पैदल सेना ब्रिगेड, लद्दाख सेक्टर में एक पर्वतीय डिवीजन और उत्तर-पूर्व में एक कोर की कमान संभाली है। पूर्वी कमान का कार्यभार संभालने से पहले वह अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाल चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top