Connect with us

113 वर्षीय राम भजन माता ने वोट डालकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

उत्तराखंड

113 वर्षीय राम भजन माता ने वोट डालकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

हरिद्वार 23 जनवरी 2025- मतदान जागरूकता का अहम संदेश देते हुए हरिद्वार में 113 वर्षीय संन्यासिन राम भजन माता ने हरिद्वार नगर निगम चुनाव में उत्साह के साथ मत दिया।

खडखड़ी स्थित सनातन धर्म विद्यालय में बृहस्पतिवार को राम भजन माता अपने शिष्य स्वामी सत्यदेव के साथ मतदान करने व्हील चेयर में पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम

राम भजन माता ने बताया की कई दशकों से वो लोक सभा, विधान सभा सहित निकाय चुनाव में मतदान करती आई है और आज भी संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग कर वे जिम्मेदार नागरिक का बोध करती है।

यह भी पढ़ें 👉  बालावाला में विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, मतदान कर्मियो के साथ मतदान देने आए लोगों ने राम भजन माता की इस उम्र के पड़ाव में वोट देने की जागरूकता और कर्त्तव्य बोध की भूरी भूरी प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के डोईवाला विधानसभा कैंप कार्यालय का उद्घाटन

वही उनके शिष्य स्वामी सत्यदेव ने बताया की राम भजन माता गंगा भजन आश्रम, कुंज गली, खडखडी ,हरिद्वार में निवास करती है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top