Connect with us

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में बांधी राखी…

उत्तराखंड

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में बांधी राखी…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए राखी के स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री धामी ने इसके बाद सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से सभी जनपदों से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों से संवाद कर उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों एवं उनकी बिक्री की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव 2025: चंपावत के दूरस्थ मतदान केंद्रों पर P2 पोलिंग पार्टियाँ सकुशल पहुँचीं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जो भी स्थानीय उत्पाद बनाये जा रहे हैं, उनमें हमें गुणवत्ता और पैकेजिंग का विशेष ध्यान रखना है। हमारी बहनों ने जब भी कोई संकल्प लिया है, उसे सिद्धि तक पहुंचाया है। ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा नये उत्पाद बनाने के लिए अनेक नवाचार किये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का पीएम ने किया डिजिटल हस्तांतरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपील भी की है कि त्योहारों एवं विशेष पर्वों पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये स्थानीय उत्पादों को जरूर खरीदें। ‘वोकल फॉर लोकल’ से जहां हमारे उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने राजस्व अभिवृद्धि के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण विभागों के साथ बैठक ली
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top