Connect with us

Weather Update: उत्तराखंड में तपती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग का है अनुमान…

उत्तराखंड

Weather Update: उत्तराखंड में तपती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग का है अनुमान…

Weather Update: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी ने पसीने छुड़ाने पे लगी हुई है। संभवता हर दिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड राज्य में भी पिछले 15 दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते शनिवार को राज्य में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वही अगले 4 दिन तक ऐसे ही गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। सबसे ज्यादा तापमान हरिद्वार में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…

उत्तराखंड में आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के साथ हल्की बौछारें संभावना जताई जा रही है वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पारे में और इजाफा होने के आसार हैं। वहीं, आगामी बुधवार को प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा व ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े कर रहे बेहाल

देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में गर्मी की मार पड़ रही है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। इसी के साथ पहाड़ों में भी तपिश बढ़ गई है। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

भारी वर्षा और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले तीन दिन मैदानों में मौसम शुष्क और पहाड़ों में आंशिक बादल रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें व ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, 19 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा और ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शहर, अधिकतम, न्यूनतम देहरादून, 37, 18.5 ऊधमसिंह नगर, 38, 16.1 मुक्तेश्वर, 25.9, 10.6 नई टिहरी, 24.9, 12.2

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी रकम…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top