Connect with us

उत्तराखंडः इस स्कूल के प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज, लगे ये गंभीर आरोप…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः इस स्कूल के प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज, लगे ये गंभीर आरोप…

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विभाग ने पौड़ी गढ़वाल जिले की जयहरीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोलागाड़ के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने और बिना अवकाश के स्कूल से गायब रहने पर की गई है। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबन का आदेश जारी किया गया है। साथ ही प्रधानाध्यापक को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकभाषाओं को एआई से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री ने वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय कोलागाड़ में सेवारत प्रधानाध्यापक हरित कुमार बीते अप्रैल और मई महीने में कई दिन बिना अवकाश स्वीकृत के स्कूल से गायब थे। मामले में अधिकारियों द्वारा उनसे जवाब भी मांगा गया लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। बताया जा रहा है कि मार्च-अप्रैल और मई माह में बायोमेट्रिक उपस्थिति से प्रधानाध्यापक के अनुपस्थिति रहने की भी पुष्टि हुई है।

इतना ही नहीं प्रधानाध्यापक पर विद्यालय अनुदान का समुचित उपयोग नहीं करने  का आरोप है , साथ ही उनपर विभागीय बैठकों में अनुपस्थित रहने, राजकीय कार्यों में सहयोग न करने तथा आरटीई अधिनियम का उल्लंघन करने सहित कई आरोप लगे हैं, ऐसे में मामले में कार्रवाई करते हुए उप शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक हरित कुमार को निलंबित कर दिया गया है साथ ही उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सबद्ध करते हुए अगले 20 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top