Connect with us

उत्तराखंडः राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भिड़े ये नेता, 6 साल के लिए किए गए निष्कासित…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भिड़े ये नेता, 6 साल के लिए किए गए निष्कासित…

उत्तराखंड में राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि NSUI के चार पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। बताया जा रहा है कि ये नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भिड़ गए थे। कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चले। काफी देर तक हंगामा होता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिला स्वरोजगार योजना में 212 महिलाओं को पहली, 276 को दूसरी किस्त जारी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग और बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई की ओर से 13 फरवरी को सचिवालय घेराव किया गया था।जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन भी मौजूद थे। इस दौरान एनएसयूआई देहरादून के जिलाध्यक्ष सौरव ममंगाई, संदीप नेगी, जिलाध्यक्ष चमोली आदित्य बिष्ट और अंकित बिष्ट ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस भवन पहुंचकर कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न की और पार्टी विरोधी नारे लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की जांच को उच्चस्तरीय समिति गठित…

बताया जा रहा है कि देहरादून में एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की आपसी भिड़ंत का राष्ट्रीय नेतृत्व ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसका संज्ञान लेते हुए इसे अनुशासनहीनता माना है। इसलिए सभी पदाधिकारियों को छह साल के लिए निष्कासित किए जाने का निर्णय लेते हुए निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top