Connect with us

उत्तराखंडः अगस्त में इन दिनों यहां विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, देखें शेड्यूल…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः अगस्त में इन दिनों यहां विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, देखें शेड्यूल…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के काशीपुरवासियों के लिए जरूरी खबर है। बताया जा रहा है कि शहर में आपको अगले 22 दिन बिजली परेशान कर सकती है। शहर के कुछ हिस्सों में 8 अगस्त से 30 अगस्त तक मेंटेनेंस कार्य के चलते पॉवर कट रहने वाला है। ऐसे में लोगों से सहयोग और व्यवस्था करने की अपील की गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शहर में सोमवार यानी 8 अगस्त से 30 अगस्त तक शहर के अलग – अलग हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते नागरिकों को 22 दिन तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आंशिक या पूर्ण रूप से बिजली की सप्लाई नहीं मिल पायेगी। हालांकि , इसमें बीच – बीच में लोगों को दो – दो दिन की राहत मिल सकती है ।

यह भी पढ़ें 👉  हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…

रिपोर्टस की माने तो विद्युत वितरण खण्ड, काशीपुर के अन्तर्गत 33/11 के0वी0 उपकेन्द्र पक्काकोट से 132 के0वी0 उपकेन्द्र जसपुर तक 33 के०ची० लाईन का तार बदलने का कार्य इस दौरान किया जायेगा। इस दौरान शहर में स्थित कुछ उपकेन्द्रों शटडाउन रहेगा।बताया जा रहा है कि संभव है कि काम दो – दो दिन के अंतराल में किया जाए , जिससे लोगों को कोई परेशानी ना हो।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा…

जिन विद्युत सब स्टेशनों से मेंटेनेंस कार्य के लिये विद्युत आपूर्ति बाधित होगी उनमें 11 के0वी0 काजीबाग, 11 के०वी० किला उपकेन्द्र पक्काकोट, काशीपुर, 11 के0वी0 मुंशीराम, पक्काकोट, अल्ली खाँ, काजीबाग, खालसा, गौतम नगर, मुरादाबाद रोड, थाना साबिक, किला एवं पक्काकोट उपकेन्द्र आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top