Connect with us

उत्तराखंडः सार्वजनिक वाहनों के परमिट में रखी जाएंगी ये शर्ते…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः सार्वजनिक वाहनों के परमिट में रखी जाएंगी ये शर्ते…

Uttarakhand News: अगर आप सार्वजनिक वाहन चालते है या उनका सफर करते है तो आपके लिए काम की खबर है। देहरादून आरटीओ में एक अहम बैठक बुलाई गई। बैठक में जनहित में कई बड़े फैसले लिए गए है। इनमें सार्वजनिक वाहनों के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरटीओ ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जितने भी सार्वजनिक वाहन हैं उनमें डस्टबिन और डस्ट बैग रखना अनिवार्य करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में अब आरटीओ विभाग द्वारा सार्वजनिक वाहनों के लिए परमिट में शर्त रखी जाएगी कि वो डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखा जाएगा। इसके साथ ही सभी सार्वजनिक वाहनों में वीएलटीडी (व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस) लगाना भी अनिवार्य किया जाएगा, जिससे वाहनों की ट्रैकिंग परिवहन विभाग का हेड क्वार्टर से की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे सरकार, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी

वहीं बताया जा रहा है कि अब विक्रम चालकों को परमिट की शर्तों के अनुसार सीएनजी किट लगाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं आम जनता को फायदा पहुंचाने के लिए देहरादून में स्टेज कैरिज के लिए मार्ग चिन्हित किए गए हैं, ऐसे ही अब 28 फरवरी तक ऋषिकेश और हरिद्वार में भी ऐसे मार्गों का सर्वे किया जाएगा जहां पर विभाग द्वारा टाटा मैजिक या उस तरह की गाड़ियों को स्टेज कैरिज का परमिट दिया जाए ।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top