Connect with us

उत्तराखंडः ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान की मौत, लेह लद्दाख में थे तैनात…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान की मौत, लेह लद्दाख में थे तैनात…

Uttarakhand News: उत्तराखंड के लिए सरहद से बुरी खबर आई है। लेह लद्दाख में तैनात सेना के जवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ निवासी आईटीबीपी के जवान नरेंद्र सिंह बसनायत की लेह लद्दाख में हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। उनकी मौत की खबर से गांव सहित प्रदेश में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चौड़मन्या के रहने वाले नरेंद्र सिंह बसनायत श्रीनगर में आईटीबीपी की 21वीं बटालियन में कार्यरत थे। इन दिनों लेह लद्दाख का तापमान माइनस में चल रहा है। वह आईटीबीपी में इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि बीते दिनों एकाएक उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद साथी आईटीबीपी के कर्मी उनको अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक – मुख्यमंत्री

बताया जा रहा है कि जवान की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है।गुरुवार यानी आज जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाए जाने की संभावना है। जवान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top