Connect with us

उत्तराखंडः वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राम विलास यादव पर गिरी गाज, सस्पेंड…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राम विलास यादव पर गिरी गाज, सस्पेंड…

देहरादूनः विवादों में घिरे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राम विलास यादव को धामी सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि धामी सरकार ने आय से अधिक संपत्ति मामले में आईएएस रामविलास यादव को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, अब रिटायरमेंट से पहले ही उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आईएएस रामविलास यादव आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में घिर गए है। आईएएस रामविलास यादव उत्तराखंड शासन में अपर सचिव समाज कल्याण के पद पर कार्यरत थे, 30 जून को रिटायर होने वाले थे। लेकिन शासन ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। जिससे उनके रिटायर होने से पहले उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  एक छत के नीचे सुकून, भरोसा और नई ज़िंदगी: नारी निकेतन की बदली तस्वीर… 

बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की है, लेकिन विजिलेंस परत दर परत तहकीकात कर रही है, जिससे कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज आईएएस रामविलास विजिलेंस टीम के समक्ष पेश हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के डोईवाला विधानसभा कैंप कार्यालय का उद्घाटन

गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल के महीने में विजिलेंस ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक एफ आई आर दर्ज की थी। जिसके तहत जांच चल रही है। शासन ने उनके खिलाफ पहले ओपन जांच कराई थी। जिसमें आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ था। जिसके आधार पर उनके खिलाफ विजिलेंस ने काम करना शुरू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान, कर्तव्य और एकता का संदेश: बागेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

उत्तराखंडः वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राम विलास यादव पर गिरी गाज, सस्पेंड…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top