Connect with us

उत्तराखंडः एयर एंबुलेंस सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू, एम्स में मिलेगी सुविधा…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः एयर एंबुलेंस सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू, एम्स में मिलेगी सुविधा…

Uttarakhand News: उत्तराखंड जल्द ही एयर एंबुलेंस का आगाज होने वाला है। देश के समस्त एम्स में से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश पहला ऐसा केंद्र बनने जा रहा है, जहां से एयर एंबुलेंस सेवा शीघ्र संचालित होंगी। इस सेवा से आपदा या किसी हादसे के दौरान मरीजों को आसानी से कम समय में बड़े अस्पताल का इलाज उपलब्ध हो सकेगा। इस योजना के लिए कवायद तेज होई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में एयर एंबुलेंस के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जैसे ही टेंडर प्रक्रिया संपन्न होगी एयर एंबुलेंस को ऋषिकेश में तैनात कर दिया जाएगा। इसके साथ ही एयर एंबुलेंस का उत्तराखंड में संचालन शुरू हो जाएगा।  जहां भी एंबुलेंस की आवश्यकता होगी, वहां पर एयर एंबुलेंस को रवाना किया जाएगा। जिससे मरीजों को एम्स में समय रहते उपचार दिलवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में मेधावियों को किया सम्मानित…

बता दें कि ये योजना भारत सरकार की है। जिसके लिए केंद्र सरकार ने एक प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था, जिसके तहत एयर एंबुलेंस को लेकर टेंडरिंग प्रक्रिया और पार्ट पेमेंट भी भारत सरकार की ओर से किया जाना है। एयर एंबुलेंस को लेने में जो खर्च आएगा, उसमें से आधा खर्च उत्तराखंड सरकार को भी वहन करना होगा। इस योजना के तहत संचालन के लिए राज्य सरकार ने क्लीयरेंस दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के निर्देशन में 9 शिविरों में 3,447 दिव्यांग व वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित…

गौरतलब है कि हेलीपैड और उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऋषिकेश एम्स को उपयुक्त पाया था। भविष्य में एम्स ऋषिकेश ऐसा पहला संस्थान होगा जो एयर एंबुलेंस सेवाओं को संचालित करेगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top