Connect with us

उत्तराखंडः राजाजी नेशनल पार्क में तैनात वन दरोगा और वन कर्मी निलंबित, जानिए मामला

उत्तराखंड

उत्तराखंडः राजाजी नेशनल पार्क में तैनात वन दरोगा और वन कर्मी निलंबित, जानिए मामला

देहरादून: उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां राजाजी नेशनल पार्क में तैनात दो वनकर्मियों को इमानदारी से ड्यूटी निभाना मंहगा पड़ गया है। बताया जा रहा है कि वनकर्मियों ने नियमों के तहत यूपी के एक आईपीएस और उनके कुछ साथियों को रात में जंगल के अंदर जाने से रोका था। जिस कारण शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। शासन की इस कार्रवाई पर सवालियां निशान खड़े हो रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना से रुद्रप्रयाग में यातायात दबाव होगा कम…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार रात गोहरी रेंज में वन विभाग के बैरियर पर एक वन दरोगा और फॉरेस्ट गार्ड अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान वहां यूपी नंबर की एक कार आयी और उसमें बैठे पर्यटकों ने अंदर जाने की जिद की। उनका कहना था कि वहां से अंदर जाकर उनकी जमीन है, लेकिन वनकर्मियों ने रात में जंगल में अंदर जाने की इजाजत नही दी। इस पर गाड़ी में सवार एक व्यक्ति खुद को यूपी का आईपीएस बताकर उन पर रौब दिखाने लगा। बाद में पर्यटकों की ओर से पुलिस और पार्क निदेशक से मामले की शिकायत की गई। इसमें वनकर्मियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया गया।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए निदेशक ने वन दरोगा और फॉरेस्ट गार्ड को सस्पेंड कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन दरोगा और फॉरेस्ट गार्ड के निलंबन से कर्मचारियों में रोश है। तो वहीं निदेशक का कहा कि पार्क में रात में एंट्री वर्जित है, लेकिन वनकर्मियों को भी संयम बरतना चाहिए था। मामले की जांच की जाएगी। अगर वनकर्मी सही पाए गए तो निलंबन वापस होगा। किसी कर्मचारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का एमडीडीए ने लिया संकल्प…

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top