Connect with us

उत्तराखंडः मदरसों को हाईटेक बनाने और इनकी जांच के आदेश, कमेटी गठित…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः मदरसों को हाईटेक बनाने और इनकी जांच के आदेश, कमेटी गठित…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब मदरसों की जांच के आदेश दिए गए है। अल्पसंख्यक मंत्री चंदन रामदास के द्वारा विधानसभा में एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मदरसों को हाईटेक बनाने और इनकी जांच के आदेश दिए गए है। जिसके लिए आज एक कमेटी का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देवभूमि में एक हजार से ज्यादा मदरसे चल रहे हैं लेकिन, मदरसों में धार्मिक शिक्षा के नाम पर क्या पढ़ाया जाता है इस पर लगातार सवाल खड़े होते आए हैं। ऐसे में अब अल्पसंख्यक मंत्री ने एक कमेटी का गठन किया गया है। जो 1 महीने के अंदर मदरसों का जांच रिपोर्ट सौंपेगा। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट के अनुसार बोगस मदरसे हैं उसे बंद कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

वहीं कक्षा एक से कक्षा 8 तक चलने वाले मान्यता प्राप्त मदरसे को हाईटेक बनाया जाएगा, हाईटेक मदरसों में कंप्यूटर की व्यवस्था, उच्च तकनीकी शिक्षा और ड्रेस की व्यवस्था की जाएगी। इन मदरसों को एक मॉडल के रूप में भी दिखाया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश में इस वक्त 419 मदरसे मदरसा बोर्ड चला रहा है, 103 मदरसे वक्फ बोर्ड के हैं और करीब 500 मदरसे प्राइवेट हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर के सीमावर्ती गांवों को मिलेगा बाढ़ से स्थायी सुरक्षा कवच…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top