Connect with us

केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए टोकन सिस्टम शुरू, ऐसे होंगे दर्शन…

उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए टोकन सिस्टम शुरू, ऐसे होंगे दर्शन…

Kedarnath Yatra Update: चार धाम यात्रा शुरू हुए अभी महज चार दिन ही हुई हैं। दो दिन पहले जहां केदारनाथ धाम के कपाट खुले है। तो वहीं आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल गए है। ऐसे में केदारनाथ धाम के दर्शन को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए मंदिर प्रशासन ने एक नया नियम लागू किया है। जिसके तहत केदारनाथ में टोकन सिस्टम शुरू किया गया है। आइए जानते है इसके बारे में

यह भी पढ़ें 👉  बर्नीगाड़ में 217 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केदारनाथ धाम में किसी तरह की अव्यवस्था न हो और सभी श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो सके। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने केदारनाथ में टोकन सिस्टम शुरू किया है। इसके तहत वीआईपी दर्शन के लिए इस बार सिर्फ प्रोटोकॉल धारकों को ही अनुमति देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा किसी भी तरह ही सिफारिश न होने की बात की है। साथ ही पैदल चलकर बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्तों को इस बार पहले दर्शन कराए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि टोकन देने के लिए धाम मे चार काउंटर लगाए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर दो दो कर्मचारी तैनात हैं। यात्रियों को एक-एक घंटे के स्लॉट के हिसाब से टोकन दिए जा रहे हैं। इस व्यवस्था के तहत एक-एक घंटे में 1200 यात्रियों को दर्शन कराए जा रहे है। इसके साथ ही वीआईपी दर्शन के लिए 300 रुपए शुल्क लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा सर्वे…

वहीं खराब मौसम के चलते पंजीकरण पर 30 अप्रैल तक की रोक लगाई है। जो पंजीकरण होंगे उसके लिए 1 मई से आगे की डेट दी जा रही है। इसके लिए यात्रियों को मौसम देखकर ही यात्रा करने की सलाह और बुकिंग करने को कहा गया है। धाम में प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top