Connect with us

सेना के जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, गहरी खाई में गिरने से तीन जवान शहीद…

उत्तराखंड

सेना के जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, गहरी खाई में गिरने से तीन जवान शहीद…

पहाड़ों पर माइनस ड‍िग्री में पहुंचा तापमान भी खूब र‍िकॉर्ड तोड़ रहा है। बावजूद इसके देश की सुरक्षा में तैनात जवान पूरे जोश के साथ मुस्‍तैद हैं। ऐसे में बुधवार की सुबह बड़े हादसे की खबर लाई है। बताया जा रहा है कि आज जम्मू कश्मीर के माछल सेक्टर में सेना के जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।  यहां रेगुलर टास्क ऑपरेशन के दौरान तीन जवान गहरी खाई में गिर गए, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को 8वें ज्योतिष महाकुम्भ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा जम्‍मू-कश्‍मीर (Jammu Kashmir) के कुपवाड़ा के माछल सेक्‍टर में हुआ है।  यहां सुरक्षा को लेकर न‍ियम‍ित ऑपरेशन कार्यों में डटे जवानों की जीप बर्फ से फिसलकर गहरी खाई में ग‍िर गई। हादसे में एक जेसीओ और दो अन्‍य रैंक के जवान शहीद हो गए हैं। चिनार कॉर्प ने ट्वीट करके इस हादसे की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर भारतीय सेना (Indian Army) ने इन सभी शवों (Mortal) को बर्फ से बाहर निकाल लिया है। तीनों जवानों के पार्थिव शरीर अस्पताल पहुंचाएं गए है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता और संवेदना की मिसाल: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top