Connect with us

उत्तराखंड में इस बार इन महिलाओं का तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयन…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में इस बार इन महिलाओं का तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयन…

उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर हर साल की तरह इस साल भी सराहनीय और उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों को सम्मानित किया जाएगा। इस साल जिन्हें सम्मानित किया जाएगा उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। हर जिले से एक महिला या किशोरी का इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इसमें दिव्यांग खिलाड़ी मोहिनी कोरंगा एवं नीलिमा राय समेत कई का चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वायुसेना में 10वीं 12वीं पास के लिए नई भर्ती, IAF ने निकाले ग्रुप सी वैकेंसी फॉर्म

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में मंगलवार को आईआरडीटी सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय और उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मंगलवार को 13 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत में सबसे लंबी सुरंग उत्तराखंड के देवप्रयाग सौड़ से जनासु तक 14.49 किमी का हुआ ब्रेकथ्रू

बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए अल्मोड़ा जिले से चंद्रा देवी, उमा आर्य, पुष्पा और शीला देवी का चयन किया गया है। वहीं बागेश्वर जिले से जानकी देवी, लीलावती देवी, अनीता नेगी, शशि कला, चंपावत जिले से उर्मिला बिष्ट, देहरादून से शहनाज व सारो देवी, हरिद्वार से यशोदा शर्मा, शशि, रूबी, रुकय्या का चयन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य विभाग में दूसरे दिन 51 चिकित्सकों के तबादले, डॉ. रश्मि पंत बनीं प्रभारी निदेशक एनएचएम
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top