Connect with us

उत्तराखंड में फिर होगी बर्फबारी, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर होगी बर्फबारी, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट…

उत्तराखंड में 27 जनवरी तक एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 जनवरी से प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 29 जनवरी से इसकी तीव्रता में इजाफा होगा। वहीं, कम ऊंचाई वाले व मैदानी भागों लिए बारिश व अंधड़ चलने का अलर्ट है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम राहत देगा। हालांकि, इसके बाद 29 और 30 जनवरी को भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार…

वहीं बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बर्फबारी के कारण सुरक्षा एजेंसियों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके सीमा की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी और एसएसबी जवान कालापानी, नाभीढांग सहित कई अन्य अग्रिम पोस्टों में लगातार गश्त कर रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top