Connect with us

अगले तीन दिन कई जिलों में हो सकती है बारिश-बर्फबारी, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड

अगले तीन दिन कई जिलों में हो सकती है बारिश-बर्फबारी, येलो अलर्ट जारी

Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन कई जिलों के लिए भारी बताए है। बताया जा रहा है कि देहरादून सहित कई जिलों में बारिश तो वहीं पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने साहित्यकारों से किया संवाद, दो साहित्य ग्राम स्थापित करने की योजना पर जोर…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 और 10 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं देहरादून के पर्वतीय इलाकों पर भी बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी

जबकि 11 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में उच्च हिमालई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के संकेत मिले हैं। यही नहीं मौसम विभाग ने 9 और 10 फरवरी को इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर स्थित एनडीआरएफ बटालियन का किया दौरा, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top