Connect with us

युवाओं का इंतज़ार होगा खत्म, रैंकर्स भर्ती का जल्द जारी होगा रिजल्ट…

उत्तराखंड

युवाओं का इंतज़ार होगा खत्म, रैंकर्स भर्ती का जल्द जारी होगा रिजल्ट…

रैंकर्स भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट है। युवाओं का इंतज़ार खत्म होने वाला है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का रैंकर्स भर्ती परिणाम फरवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूकेएसएससी की आठ भर्तियों की जांच होने के बाद आयोग ने रैंकर्स भर्ती को क्लीनचिट दी थी। साथ ही इसका परिणाम जल्द जारी करने को कहा था। करीब एक माह होने को है लेकिन आयोग ने रैंकर्स भर्ती का रिजल्ट जारी नहीं किया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद मेरिट में बदलाव के कारण रिजल्ट में देरी हुई है।

गौरतलब है कि प्रमोशन की रैंकर्स भर्ती परीक्षा प्रदेश में आखिरी परीक्षा है। इस तरह की परीक्षा बाद में नहीं होगी लेकिन यूकेएसएसएससी के पेपर लीक होने के बाद यह परीक्षा लटक गई थी। जिन चार सवालों पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, उन्हें आयोग के विशेषज्ञों नही सही मान लिया था।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top