Connect with us

उत्तराखंड सरकार ने पुलिसकर्मियों की इस मांग को किया पूरा, ये आदेश जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने पुलिसकर्मियों की इस मांग को किया पूरा, ये आदेश जारी…

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। शासन ने कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया है। शासन द्वारा कॉन्स्टेबल, हेड कांस्टेबल और पुलिस बल में सभी चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों का वर्दी भत्ता बढ़ाया गया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में पहाड़ की नारी देश की शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हेड कांस्टेबल और कॉन्स्टेबल को पहले 2250 रुपए वर्दी भत्ता के रूप में दिया जाता था। जिसको 1050 रुपए बढ़ाकर अब ₹3300 प्रति वर्ष किया गया है। इसी के साथ पुलिस बल में सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वर्दी भत्ता भी बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आशीर्वाद…

बताया जा रहा है कि पहले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 1500 रुपए प्रति वर्ष वर्दी भत्ता दिया जाता था। जिसको अब 700 रुपए बढ़ाया गया है। अब कर्मियों को 2200 रुपए प्रति वर्ष दिए जाएंगे। शासन के इस आदेश से पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top