Connect with us

आदेश: ऋषिनगरी में पाया गया सुअरों में पाया गया खरनाक संक्रमण, प्रतिबंध लागू…

उत्तराखंड

आदेश: ऋषिनगरी में पाया गया सुअरों में पाया गया खरनाक संक्रमण, प्रतिबंध लागू…

ऋषिकेश। जिलाधिकारी डॉ० आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद देहरादून के ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सूअर पशुओं में अफ्रीकन स्वाईन फीवर (African Swine Fever) रोग की पुष्टि होने के फलस्वरूप रोग की रोकथाम हेतु क्षेत्र को तीन भागों यथा इन्फेक्टेड जोन, सर्विलांस जोन, डिजीज फ्री जोन में विभाजित करने के आदेश दिए गए है।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि, इन्फेक्टेड जोन ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत रोग की पुष्टि हुई है, से एक कि०मी० की परिधि को इन्फैक्टेड जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में सूअर मांस /सुअर मास की दुकानो / सुअर आवगमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किया गया है। संक्रमित क्षेत्र एवं स्थानीय डिसइन्फेक्शन, फ्यूमिगेशन तथा टिक्स की रोकथाम के उपाय करने तथा रोगी पशुओं को स्वस्थ्य पशुओं से अलग रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं । इन्फैक्टेड जोन में आने वाले सूअर पशुओं की कलिंग करते हुए कार्कसंज को वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल किये जाने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का जनआंदोलन : धामी

सर्विलान्स जोन इन्फेक्टेड जोन से 10 कि०मी० की परिधि में आने वाले क्षेत्र को सर्विलान्स जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में भी सूअरों का आवगमन पूर्णतया वर्जित होगा तथा प्रत्येक 15 दिनों में उक्त क्षेत्र से सूअरों के नमूने प्राप्त कर जांच हेतु सम्पर्क ICAR-NISHAD भोपाल प्रयोगशाला भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार…

डिजीज फ्री जोन सर्विलांस जोन से बाहर के जनपद देहरादून के समस्त क्षेत्र को डिजीज फ्री जोन घोषित किये गए हैं। उक्त क्षेत्र में कोई भी सूअर पशु अन्य क्षेत्र में नहीं भेजा जायेगा और न ही लाया जायेगा। अर्थात सूअर पशुओं का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त प्रतिबन्ध आगामी 2 माह अथवा क्षेत्र में रोग प्रकोप की सूचना शून्य होने तक, जो बाद में हो, तक लागू रहेगें।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा राहत में त्वरित कार्रवाई और आयुष सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: मदन कौशिक
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top