Connect with us

गदेरे से पानी भरने गए युवक की आई मौत की खबर, मचा कोहराम…

उत्तराखंड

गदेरे से पानी भरने गए युवक की आई मौत की खबर, मचा कोहराम…

पर्वतीय अंचलों में दर्दनाक हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। टिहरी के घनसाली से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां भिलंगना ब्लाक क्षेत्र के चमियाला में एक हादसे में आज युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक पानी भरने गदेरे पर गया था।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में सैकड़ों पूर्व सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता शामिल, भट्ट बोले- 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी पार्टी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा आज (शुक्रवार) सुबह लगभग 10 बजे चमियाला के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक युवक अपनी मोटरसाइकिल से श्रीकोट गदेरे से पानी लेने के लिए गया था। इस दौरान पानी लेकर आते समय गदेरे की पगडंडी से बाइक फिसल कर गदेरे में गिर गई। जिससे युवक की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ

बताया जा रहा है कि बाइक लगभग आठ 10 फुट नीचे गिरी थी। जिससे युवक की मौके पर ही मौच हो गई। मृतक की पहचान धनवीर पुत्र स्वर्गीय सूरत सिंह निवासी ग्राम बनगांव पट्टी कैमर तहसील बालगंगा हाल निवासी चमियाला के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जें में ले लिया है। बेलेश्वर हॉस्पिटल में पंचायत नामा की कारवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top