Connect with us

सरयू नदी में डूबने से छः साल की मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तराखंड

सरयू नदी में डूबने से छः साल की मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बागेश्वरः उत्तराखंड में इन दिनों गरमी  बढ़ रही है। ऐसे में लोग पानी की जगह पिकनिक मनाने जाते है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण एक परिवार सरयु नदी में पिकनिक मनाने आया था। लेकिन एक झटके में परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। नहाने के दौरान छह वर्ष की मासूम नदी

बागेश्वरः उत्तराखंड में इन दिनों गरमी  बढ़ रही है। ऐसे में लोग पानी की जगह पिकनिक मनाने जाते है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण एक परिवार सरयु नदी में पिकनिक मनाने आया था। लेकिन एक झटके में परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। नहाने के दौरान छह वर्ष की मासूम नदी में नहाते समय डूब गई। बच्ची की मौत  से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई  है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार को मूल रूप से बरेली व हाल कत्यूर बाजार निवासी चंद्रपाल शर्मा अपने परिवार के साथ सरयू नदी में नहाने आए हुए थे। इस दौरान ब्रह्मकपाली पत्थर के पास उनकी 6 वर्षीय पुत्री कल्पी डूब गई। परिवार को बच्ची के डूबने की भनक तक नहीं लगी। बाद में जब परिवार वालों ने उसे खोजने की कोशिश की तो उसका शव बाहर निकल आया। जिसे देखते ही स्वजनों के हाथ पांव फूल गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, हजारों लोगों ने किया उत्साहपूर्ण सहभाग

आनन-फानन में परिजन बच्ची को जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतका के पिता चंद्रपाल यहां टेलरिंग काम करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं, कल्पी बड़ी बेटी थी। बच्ची की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top