Connect with us

उत्तराखंड में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, चार साल पहले हुई थी शादी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, चार साल पहले हुई थी शादी…

हरिद्वारः हरिद्वार में रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ढिलमजरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में कई बाते खुल कर आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 22 वर्षीय नरगिस पुत्री रियासत निवासी जमालपुर कलां थाना कनखल की शादी 4 साल पूर्व भगवानपुर थाना क्षेत्र के ढिलमजरा गांव निवासी फरमान के साथ हुई थी। वहीं दो माह पूर्व नरगिस ने अपने पति का मोबाइल चेक किया तो उसमें एक युवती के साथ उसकी फोटो देखकर उसको शक हुआ। नरगिस ने जब इसकी जानकारी जुटाई तो मालूम हुआ कि उसके पति के एक युवती के साथ अवैध संबंध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में सैकड़ों पूर्व सैन्य अधिकारी और विभिन्न दलों के नेता शामिल, भट्ट बोले- 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी पार्टी

बताया जा रहा है कि बीते दिन अचानक नरगिस की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जिसपर उसके पति के चाचा ने नरगिस के परिजनों को फोन पर इसकी जानकारी दी। वहीं आनन-फानन में परिजन भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद नरगिस की उपचार के दौरान मौत हो गई।  वहीं परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे सीएम धामी…

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा। वहीं नरगिस के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसको जहरीला पदार्थ खिलाकर मारा है। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  112 ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ा, 111 और बालिकाओं के दाखिले की तैयारी…

उत्तराखंड में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, चार साल पहले हुई थी शादी…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top