Connect with us

जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सीएस ने की बड़ी बैठक, दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सीएस ने की बड़ी बैठक, दिए ये निर्देश…

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में 25 जून-28 जून तक ऋषिकेश में आयोजित होने वाली जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए कहा कि जी20 की पिछली बैठकों में काफी अच्छे से प्रबंधन किया गया था, इसे आने वाली बैठक में भी जारी रखा जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हाईटेक कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की 24×7 निगरानी, आपदा प्रबंधन को मिली तकनीकी मजबूती

मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटन प्रदेश होने के नाते हमें प्रदेश की छवि पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सौंदर्यीकरण के लिए जो भी कार्य करवाए जा रहे हैं, इनकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। सुधार कार्य स्थाई प्रवृत्ति के करवाए जाएं, ताकि जी20 के बाद भी आने वाले पर्यटक उनका आनंद ले सकें।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में सड़कों की कायाकल्प के लिए एक मैकेनिज्म विकसित किया जाए। सड़कों के सौंदर्यीकरण के लिए जिलाधिकारी अथवा पर्यटन विभाग के अंतर्गत एक मद बनाया जाए, जिसमें सड़कों के किनारे सौंदर्यीकरण एवं उसके रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना…

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय,  दीपेन्द्र कुमार चौधरी,  विनोद कुमार सुमन,  एच. सी. सेमवाल, एडीजी वी. मुरुगेशन, ए. पी. अंशुमान, वीसी एमडीडीए  बंशीधर तिवारी सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top